Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain – समानार्थी शब्द किसे कहते हैं ?

Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain :- आज के इस लेख के मदद से हम Samanarthi Shabd से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

हमें शुरू से ही अलग-अलग शब्दों के बारे में बताया जाता है और शब्दों से ही हमारे शिक्षा की शुरुआत की जाती है।

तभी हम आगे जाकर के बड़े-बड़े शब्दों को एक साथ जोड़ते हैं और सेंटेंस बनाकर कोई भी वाक्य पढ़ते हैं। मगर कई सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें शब्दों के बारे में मालूम ही नहीं है, कि आखिर कितना शब्द होता है और कौन से शब्द का की क्या भाव होता है।

अगर आप भी उन्हीं सभी व्यक्तियों में से एक हैं, तो हमारे इस लेख के साथ अंत तक बने रहे। क्योंकि इस लेख में हम इन्हीं सभी टॉपिको पर चर्चा करने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं इसलिए को।


समानार्थी शब्द किसे कहते हैं ? ( Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain )

समानार्थी शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है समान और अर्थ। यानी कि समान अर्थ वाले शब्द समानार्थी शब्द कहलाते हैं।

ऐसे शब्द जो किसी शब्द के समान यानी उसी की तरह अर्थ देता हो समानार्थी शब्द कहलाता है। समानार्थी शब्द को पर्यायवाची शब्द भी कहा जाता है।

उदाहरण

गृह – घर

आकाश – आसमान

यहां पर गृह का अर्थ समझाने के लिए घर शब्द का उपयोग किया गया है। इसलिए घर गृह का समानार्थी शब्द है और आसमान आकाश का समानार्थी शब्द होता है।

आसान शब्दों में, जब किसी शब्द का विश्लेषण करने के लिए अन्य शब्दों का उपयोग किया जाता है तो वे समानार्थी शब्द कहलाते हैं। समानार्थी शब्द को समानार्थक शब्द भी कहा जाता है।


समानार्थी शब्द के उदाहरण ( Samanarthi Shabd example )

शब्द समानार्थी शब्द या पर्यायवाची शब्द
पवन हवा, समीर, वायु, मारुत, अनिल और पवमान।
मनुष्य नर, आदमी, मानव, मानुष और मनुज।
पक्षी पतंग, पंछी, चिड़िया, गगनचर, खेचर, खग, नभचर, पखेरू और खग।
पुष्प फूल, कुसुम, प्रसून, पुहूप, सुमन और मंजरी।
आग अग्नि,अनिल,पावक, दहन, ज्वलन और धूमकेतु।

समानार्थक शब्द किसे कहते हैं ? ( What is Samanarthak shabd )

समानार्थक शब्द ऐसे शब्द होते हैं, जो एक दूसरे के समान होते हैं परंतु उनके भाव अलग-अलग होते हैं। जब किसी शब्दों के भाव को प्रकट करने के लिए वाक्यों की जरूरत पड़ती है तो इसे समानार्थक शब्दों में अंतर कहा जाता है।

इन अर्थों में बहुत ही सूक्ष्म भिन्नता होती है जिसके कारण इन्हें अलग अलग संदर्भ में प्रयुक्त किया जाता है। ऐसे शब्दों को अपूर्ण पर्याय भी कहते है।

  • दुख का समानार्थी शब्द शोक है।

दुख – किसी चीज़ के अभाव में हमारे मन के अंदर पीड़ा होना।

शोक – किसी व्यक्ति की मृत्यु पर प्रकट किया जाने वाला दुख

  • 100 साल का समानार्थी शब्द शतक होगा।

100 साल – इतिहास बताने के लिए

शतक – जब किसी व्यक्ति के द्वारा रिकॉर्ड बनाया गया हो।


समानार्थी शब्द का प्रयोग कब किया जाता है ? ( When to use Samanarthi Shabd )

समानार्थी शब्द का प्रयोग तब किया जाता है, जब हमें किसी एक शब्द की व्याख्या करनी हो।

जैसे आभूषण शब्द है, परंतु यदि किसी भी व्यक्ति को आभूषण शब्द का अर्थ नहीं समझ आ रहा है, तो हम आभूषण शब्द की जगह गहना शब्द का भी उपयोग कर सकते हैं।

जिससे कि वह व्यक्ति आभूषण शब्द का अर्थ समझ पाए । हम यहां पर कह सकते हैं कि गहना आभूषण शब्द का समानार्थी शब्द है


समानार्थी और पर्यायवाची शब्द में क्या अंतर है ? ( Difference between Samanrathi and Paryayvachi in hindi )

समानार्थी शब्द और पर्यायवाची शब्द में कोई अंतर नहीं है। हर पर्यायवाची शब्द समानार्थी शब्द कहलाता है और हर समानार्थी शब्द पर्यायवाची शब्द होता है।

ऐसे शब्दों का समूह जो किसी भी शब्द के अर्थ की व्याख्या करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं समानार्थी शब्द या पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

कई लोग समानार्थी शब्द और पर्यायवाची शब्द में अंतर जानना चाहते हैं परंतु हम यहां आपको बता दें कि इन दोनों शब्दों में ही कोई अंतर नहीं होता है। किसी भी एक शब्द का आशय बताने के लिए दूसरे शब्दों का उपयोग किया जाता है और यही दूसरे शब्द समानार्थी शब्द या पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।


FAQ,S :

Q1. समानार्थी शब्द का दूसरा नाम क्या है ?

Ans. समानार्थी शब्द का दूसरा नाम ( अंग्रेज़ी में Synonym ) और पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

Q2. सूर्य का समानार्थी शब्द क्या है ?

Ans. रवि, भास्कर, सविता, सूरज, दिनकर, भानु, दिनेश, मार्तण्ड, अंशुमाली, प्रभाकर, दिवाकर, ये सभी शब्द सूर्य का समानार्थी शब्द है।

Q3. जीवन पति का समानार्थी शब्द क्या है ?

Ans. भर्ता, वल्लभ, स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र, ये सभी शब्द जीवन पति का समानार्थी शब्द है।

Q4. मछली का पर्यायवाची शब्द क्या होता है ?

Ans. मछली शब्द के मुख्य पर्यायवाची शब्द मत्स्य, शफरी आदि हैं.

[ Conclusion, निष्कर्ष ]

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आपको मेरा यह लेख बेहद पसंद आया होगा और आप इस लेख के मदद से Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain से जुड़ी हर एक जानकारी प्राप्त कर चुके होंगे और यह भी जान चुके होंगे कि समानार्थी शब्द क्या होता है।

अगर आपके मन में समानार्थी से जुड़ी कोई भी सवाल है या फिर आपका कोई भी वहम है तो आप हमारे दिए गए comment box में मैसेज करके पूछ सकते हैं हमारी समूह आपके पूछे गए सवालों का जवाब अवश्य देगी। धन्यवाद !


Read Also :-

Leave a Comment