वर्ग का परिमाप कैसे कैलकुलेट करें ? – Varg Ka Parimap Calculate Kaise Kare

Varg Ka Parimap Calculate Kaise Kare : कई लोगों के लिए गणित विषय में रेखा गणित वाले भाग को समझना कठिन होता है।

रेखा गणित में वर्ग का परिमाप ऐसा chapter है, जिसे अक्सर लोगों को समझने में कठिनाई होती है।

ऐसे तो Varg Ka Parimap Calculate Kaise Kare प्रश्न कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं में पूछा जाता है। परंतु प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर वर्ग का परिमाप से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाता है, और अक्सर छात्र वर्ग के परिमाप की अवधारणा नहीं समझते हैं।

तो चलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे, कि Varg Ka Parimap Calculate Kaise Kare And Varg Ka Parimap किसे कहते हैं, इसका सूत्र क्या है ? और किस तरह से वर्ग का परिमाप निकाला जाता है ? चलिये, शुरू करते हैं।


वर्ग का परिमाप किसे कहते हैं ?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है, कि वर्ग का परिमाप क्या होता है तभी आप वर्ग का परिमाप आसानी से निकाल पाएंगे।

किसी भी Geometrical Object के परिमाप को उस वस्तु के चारों ओर की दूरी से परिभाषित किया जाता है। यानी कि वर्ग का परिमाप उसकी चारों भुजाओं द्वारा तय की गई दूरी है।

आसान शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं कि 1 वर्ग का परिमाप वह होता है जो किसी भी वर्ग के चारों ओर की दूरी को दर्शाता है।

जैसा कि आप जानते हैं – 1 वर्ग वह होता है, जिसकी चार भुजाएं होती हैं। इसीलिए 1 वर्ग का परिमाप उसकी चारों भुजाओं के योग के बराबर होता है।

वर्ग की सभी भुजाएं समान होती है इसलिए वर्ग की चारों भुजाओं का योग भी बराबर होता है। वर्ग के परिमाप को कई इकाइयों जैसे मीटर, सेंटीमीटर, इत्यादि में नापा जा सकता है।


वर्ग के परिमाप का सूत्र क्या होता है ? – Varg Ka Parimap Calculate Kaise Kare

सूत्र बताने से पहले हम आपको यह बता देते हैं कि परिमाप का इंग्लिश शब्द Perimeter होता है। क्योंकि कई जगहों पर वर्ग के परिमाप का फॉर्मूला इंग्लिश में दिया होता है और लोगों को यह समझने में कठिनाई होती है।

वर्ग का परिमाप सूत्र = 4× वर्ग के भुजाओं की लंबाई

उदाहरण के लिए यदि किसी वर्ग की एक भुजा की लंबाई 5m है तो आप पर कुछ इस तरह से वर्ग का परिमाप निकाल सकते हैं।

वर्ग का परिमाप = 4 × 5

वर्ग का परिमाप = 20 m


क्षेत्रफल का उपयोग करते हुए वर्ग का परिमाप

जैसा कि आप जानते हैं किसी भी आयत का क्षेत्रफल उसकी लंबाई और ऊंचाई को गुणा करने से प्राप्त होता है। परंतु यहां वर्ग की चारों भुजाएं समान होती हैं यानी कि वर्ग की लंबाई एवं चौड़ाई समान होती है। इसलिए वर्ग की भुजा की लंबाई को P2 के रूप में लिखा जा सकता है।

एक वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा वर्ग इकाई

उदाहरण के लिए, यदि वर्ग की भुजा दी गई है और पूछा गया है कि इसका क्षेत्रफल बताइए तो आप कुछ इस तरह से वर्ग का क्षेत्रफल निकाल सकते हैं।

वर्ग की भुजा का माप = 12 cm

जैसा कि आप जानते हैं, वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा

वर्ग का क्षेत्रफल = 12 × 12

वर्ग का क्षेत्रफल = 144 सेंटीमीटर2


वर्ग का क्षेत्रफल और परिमाप क्या है ?

आपने वर्ग का परिमाप तो जान ही लिया है, की वर्ग का परिमाप वर्ग के चारों भुजाओं के योग के बराबर होता है। उसी प्रकार वर्ग का क्षेत्रफल वर्ग की की भुजा के वर्ग के बराबर होता है।


FAQ’S :

प्रश्न 1 – वर्ग के विकर्ण का सूत्र क्या होता है ?

उत्तर – वर्ग का विकर्ण = √ 2 * a

प्रश्न 2वर्ग का सूत्र क्या होता है ?

उत्तर – वर्ग का कोई सूत्र नहीं होता है। इसके परिमाप का सूत्र होता है, जो हमने इस लेख में बताया है।

प्रश्न 3परिमाप कैसे ज्ञात करते हैं ?

उत्तर – परिमाप ज्ञात करने के लिए किसी भी वस्तु के लंबाई और चौड़ाई को एक साथ का जोड़ देते है।

प्रश्न 4त्रिभुज के परिमाप का सूत्र क्या होता है ?

उत्तर – त्रिभुज के परिमाप का सूत्र = a + b + c है, जिसमे a, b, c, त्रिभुज की भुजा है।

अंतिम विचार

आज के इस लेख में हमने आपको Varg Ka Parimap Calculate Kaise Kare के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उम्मीद है, कि इस लेख के माध्यम से आप वर्ग के परिमाप के बारे में समझ पाए होंगे और आसानी से वर्ग का परिमाप निकाल पाएंगे। यदि आपको इस लेख से संबंधित कुछ प्रश्न है तो आप हमें कमेंट में बताएं।


Read Also :-

Leave a Comment