Visheshan Kise Kahate Hain – विशेषण किसे कहते हैं ?

Visheshan Kise Kahate Hain : आपने कई बार सुंदर, मजेदार, डरपोक इत्यादि शब्दों के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते है, ये शब्द हिन्दी व्याकरण के किन शब्द भेदों के भाग है ? यदि आपने विशेषण सोचा है तो आप बिलकुल सही है।

परंतु आज कई छात्र ऐसे है जिन्हे विशेषण शब्द भेद के बारे में जानकारी नहीं है।

तो चलिये आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको Visheshan Kise Kahate Hain ? विस्तार से समझाने का प्रयास करते है।


विशेषण किसे कहते हैं ? ( Visheshan Kise Kahate Hain )

किसी वाक्य में जब कोई शब्द संज्ञा और सर्वनाम के शब्दों की विशेषता को बतलाता है तो वह शब्द विशेषण कहलाता है। परिभाषा के अनुसार संज्ञा एवं सर्वनाम की विशेषता बताने वाला शब्द विशेषण कहलाता है।

इसके साथ जिस शब्द की विशेषता बतलाई जाती है उसे विशेष्य कहते हैं। विशेषता में लगभग सभी चीजें जैसे- गुण, दोष, परिणाम, आकार, संख्या, रंग, दशा, इत्यादि शामिल है।

जैसे- अच्छा, बुरा, नाटक, काला, गोरा, सुंदर, पतला, दुबला, गोल, लाल, पीला इत्यादि विशेषताएं हैं।

उदाहरण के लिए :

  • श्याम काला है।
  • थोड़ा पानी पी लो।
  • दो लड़के मैदान में खेल रहे हैं।
  • वह फूल बहुत सुंदर है।
  • वह कपड़ा लाल है।
  • गीता बहुत बुरी है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में “काला, थोड़ा, दो, सुंदर, लाल, बुरा यह सभी शब्द विशेषण के रूप में कार्य कर रहे हैं। उम्मीद है कि आप विशेषण उदाहरण को समझ पाए होंगे।


वाक्य में विशेषण को कैसे पहचाने ?

यदि आप किसी वाक्य में विशेषण शब्द का पता करना चाहते हैं तो आप कुछ इस तरह से पता कर सकते हैं। किसी भी वाक्य को प्रश्नवाचक बनाते समय जब “कैसा/ कैसे, कितना/ कितने” का उत्तर मिलता है तो वह शब्द विशेषण होता है।

इसके अलावा आप यह भी देख सकते हैं कि जब भी किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम से ठीक पहले हम “कैसा या कितना शब्द” का उपयोग करके प्रश्न पूछते हैं तो उसके उत्तर में जो जवाब आता है, वही विशेषण कहलाता है।

उदाहरण के लिए :

दो लड़के मैदान में खेल रहे हैं।

इसमें यदि हम लड़के शब्द के पहले कितना शब्द का उपयोग करके प्रश्न बनाते हैं, तो कुछ इस प्रकार का प्रश्न बनेगा। कितने लड़के मैदान में खेल रहे हैं ?

यहां हमें उत्तर के रूप में “दो लड़के” मिला है। इसका अर्थ यह होगा, कि इस वाक्य में “ दो ” शब्द विशेषण है।


Conclusion :

आज के इस लेख में हमने आपको बताया, कि Visheshan Kise Kahate Hain ?

उम्मीद है, कि इस लेख के माध्यम से आपको विशेषण के बारे में सभी तरह की जानकारियां मिल पाई होंगी। इसके अलावा यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न है, तो कमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं।


Read Also :-

Leave a Comment