सत्यमेव जयते कहां से लिया गया है ? – Satyamev Jayate Kahan Se Liya Gaya Hai

Satyamev Jayate Kahan Se Liya Gaya Hai :- आज हम जानेंगे, कि आखिर सुनहरा शब्द ” सत्यमेव जयते ” कहां से लिया गया है ? हमने बहुत से ऐसे राष्ट्र के नराये सुनी जो, कि हमें सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

मगर हमें यह नहीं मालूम है, कि आखिर इन सभी नारा को किसने लिखा था और यह नारा कहां से लिया गया है। अगर आप भी इन सब के बारे में नहीं जानते हैं। तो इस लेख के साथ उन तक बने रहे तो चलिए शुरू करते हैं।


सत्यमेव जयते कहां से लिया गया है ? ( Satyamev Jayate Kahan Se Liya Gaya Hai )

सत्यमेव जयते को मुंडक उपनिषद से लिया गया है। यह मुंडक उपनिषद के सर्वर ज्ञात मंत्र 3.1.6 का शुरुआती हिस्सा है। मुंडक उपनिषद में यह वाक्य कुछ इस तरह से लिखा गया है :-

सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पंथा विततो देवयानः।

येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा यत्र सत्सत्यस्य परमं निधानम्

सत्यमेव जयते एक आदर्श वाक्य है जो अशोक स्तंभ के नीचे लिखा हुआ होता है। जिस तरह भारत में अन्य राष्ट्रीय प्रतीक है उसी प्रकार अशोक स्तंभ भी भारत का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह है। यह चिन्ह सारनाथ में बनवाए गए स्तंभ से लिया गया है।

आपने अक्सर अशोक स्तंभ के नीचे सत्यमेव जयते लिखा हुआ देखा होगा परंतु सत्यमेव जयते शुरू से ही अशोक स्तंभ के नीचे नहीं लिखा गया था। तो अब प्रश्न यह उठता है कि सत्यमेव जैसा आदर्श वाक्य कहां से लिया गया है?

सत्यमेव जयते का अर्थ सत्य की जीत होती है। वास्तव मे सत्यमेव जयते एक मंत्र है।

सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पंथा विततो देवयानः।

येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा यत्र सत्सत्यस्य परमं निधानम्

“इस पूरे मंत्र का अर्थ यह है, कि सत्य की ही विजय होती है, असत्य कि नहीं सत्य के द्वारा ही देवों का यात्रा पर विस्तृत हुआ है यही वह मार्ग है जिससे होकर आप काम ऋषि गण जीवन के चरम लक्ष्य सत्य के परमधाम को प्राप्त करते हैं ”, यह अर्थ upnishad.org.in द्वारा बताया गया है।


सत्यमेव जयते सबसे पहले किसने कहा था ?

सत्यमेव जयते सबसे पहले 1918 में मदन मोहन मालवीय द्वारा कहां गया था। मदन मोहन मालवीय जी जब कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे, तब उन्होंने अपने दूसरे साल के कार्यकाल के दौरान सत्यमेव जयते को नारे के रूप में कहा था।

उसके बाद इस नारे को हिंदी शब्दकोश में जोड़ा गया।

जब 26 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रीय संविधान लागू किया गया था तो सत्यमेव जयते को राष्ट्रीय आदर्श वाक्य बना लिया गया और घोषित कर दिया गया।


सत्यमेव जयते के कुछ लोकप्रिय अर्थ

  • सच्चाई अजेय है’
  • ‘सत्य की ही जीत होती है असत्य की नहीं’
  • ‘सत्य की जीत होती है, असत्य की नहीं’ [6]
  • ‘वेरिटास विन्सिट’, एक सीधा लैटिन अनुवाद है।
  • ‘सत्य की ही जीत होती है, असत्य की नहीं’ [7]
  • ‘सत्य ही जीतता है, नहीं (ना) कि पवित्र कानून के खिलाफ

सत्यमेव जयते के रचयिता कौन हैं ?

सत्यमेव जयते के रचयिता मदन मोहन मालवीय को माना जाता है। क्योंकि इन्होंने ही सबसे पहले भारत के आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते का नारा दिया था।

हालांकि यह मुंडक उपनिषद से लिया गया है जिसके रचयिता वेदव्यास जी हैं। इसलिए हम यह मान सकते हैं कि सत्यमेव जयते के रचयिता वेदव्यास है।


भारत का राष्ट्रीय नारा क्या है ?

अक्सर लोग पूछते हैं, कि हमारे देश का राष्ट्रीय नारा कौन सा है? तो हम आपको बता दें कि हमारे भारत देश का राष्ट्रीय नारा भी सत्यमेव जयते है। यानि की सत्य की हमेशा जीत होती है।

26 जनवरी 1950 को ही सत्यमेव जयते को भारत का राष्ट्रीय नारा घोषित किया गया था। कई लोग भी पूछते हैं कि सत्यमेव जयते को इंग्लिश में क्या कहते हैं तो हम आपको बता दें, कि सत्यमेव जयते को इंग्लिश में Truth always triumphs कहा जाता है।


सत्यमेव जयते धर्म का प्रतीक

सत्यमेव जयते जो भारत का आदर्श वाक्य है, वह एक धर्म का प्रतीक भी है। भगवान श्री कृष्ण ने भी भगवत गीता में कहा है कि जो सत्य का साथ देता है उसी का साथ भगवान भी देते हैं। यह धर्म का प्रतीक होने के साथ-साथ शासन एवं प्रशासन की सोचता का भी प्रतीक है।

यह हर भारतीयों को एहसास दिलाता है कि सत्य हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। आपने अक्सर यह भी देखा होगा कि अधिकतर फिल्में जो साहित्य या लोक विधाओं पर आधारित होती हैं उनमें भी सत्य की विजय यह दिखाई जाती है।


FAQ,S:

Q1. पहली बार सत्यमेव जयते का नारा किसने लगया था ?

Ans. पहली बार सत्यमेव जयते का नारा " मदन मोहन मालवीय " जी के द्वारा लगाया गया था।

Q2. सत्यमेव जयते का अर्थ क्या होता है ?

Ans. सत्यमेव जयते का अर्थ होता है " सच्चाई अजेय है '.

Q3. वंदे मातरम का नारा किसने दिया ?

Ans. वंदे मातरम नारा बंगाल के उपन्यासकार और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे 
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने दिया था।

[ Conclusion, निष्कर्ष ]

उम्मीद करता हूं, कि आपको मेरा यह लेख बेहद पसंद आया होगा और आप इस लेख के मदद से Satyamev Jayate Kahan Se Liya Gaya Hai के बारे में जान चुके होंगे और यह भी जान चुके होंगे की ” सत्यमेव जयते ” के रचयिता कौन है।

अगर आपके मन में इस लेख से जुड़ी कोई भी सवाल है या आपको कुछ समझ नही आया है, तो आप हमारे दिए गए comment box में मैसेज करके पूछ सकते हैं।


Read Also :-

Leave a Comment