मोर को संस्कृत में क्या कहते हैं ? – Mor Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain

Mor Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain :- आज के इस लेख में हम मोर को संस्कृत में क्या कहते हैं ? के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल संस्कृत बहुत पुरानी भाषा है और इसी एक भाषा से कई अन्य भाषाओं की उत्पत्ति हुई है।

हालांकि वर्तमान समय में संस्कृत पढ़ने और समझने वाले लोग कम है, लेकिन फिर भी स्कूल में विद्यार्थियों को संस्कृत की बेसिक शिक्षा दी जाती है, ताकि विद्यार्थी विश्व की प्राचीन भाषा को समझ सके।

आज हम भारत की राष्ट्र पक्षी यानी मोर के बारे में चर्चा करने वाले हैं, हम यहां आपको संस्कृत में मोर को क्या कहते हैं उसके बारे में बताएंगे और साथ ही मोर से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य भी आपके सामने पेश करेंगे।


मोर को संस्कृत में क्या कहते हैं ? ( Mor Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain )

मोर का संस्कृत नाम काफी जाना माना और लोकप्रिय है – दरअसल संस्कृत भाषा में मोर को मयूरा और बर्हिन् नाम से जाना जाता है

जिस तरह हिंदी भाषा में नर को मोर तथा मादा को मोरनी नाम से जाना जाता है उसी तरह संस्कृत भाषा में भी नर मोर को मयूरा और मादा मोर को मयूरी नाम से जाना जाता है।

वर्तमान समय में आपको कई लड़कियों का नाम मयूरी सुनने को मिला होगा।  दरअसल हिंदू समाज के लोग लड़कियों का नाम मयूरी रखते हैं, क्योंकि मयूरी विश्व की सबसे खूबसूरत पक्षी है इसी वजह से लोग अपनी लड़कियों का नाम भी मयूरी रखते हैं।


Mor Ka Parichay ( मोर का परिचय )

मोर एक सर्वाहारी पक्षी है, जो प्रमुख रूप से भारत, बर्मा और श्रीलंका में पाए जाते हैं। मोर को धरती पर सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी कहा जाता है। यह अधिकतर बीच जंगलों में समूह के साथ रहना पसंद करते हैं।

विश्व भर में मोर की 3 प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से दो प्रजाति भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्वी एशिया में मिलती है।

जिनमें से भारतीय उपमहाद्वीप में भारतीय मोर पाए जाते हैं तथा दक्षिण पूर्वी एशिया में हरा मोर देखने को मिलते हैं जबकि इसकी तीसरी प्रजाति जिन्हें कांगो मोर कहा जाता है वह विशेष तौर पर अफ्रीका की कांगो द्रोणी में पाए जाती है।

मोर विश्व भर में अपनी सुंदरता के लिए काफी प्रचलित है।  खासतौर पर जब बसंत मौसम में काली घटा छटने के बाद यह पंख फैलाकर नाचते हैं, तो मानो ऐसा लगता है, जैसे यह हीरो से जड़ी कोई खूबसूरत शाही पोशाक पहन ली हो, यह नजारा इसकी अद्भुत सुंदरता को दर्शाता है।

यही वजह है कि मोर को पक्षियों का राजा कहा जाता है। शायद इसी वजह से मोर के सर पर ताज जैसी कलंगी भी बनी हुई है। भारत और श्रीलंका ऐसे देश है जहां मोर काफी ज्यादा पाए जाता है। इतना ही नहीं हिंदू समाज में मोर को उच्च कोटि का दर्जा मिला है जिसके बारे में आप हिंदू के धार्मिक कथाओं में देख सकते हैं।


Mor shabd ka meaning ( मोर शब्द का अर्थ )

मोर का वैज्ञानिक ( scientific ) नाम पावो क्रिस्टेटस ( Pavo Cristatus ) है, जिसे इंग्लिश में ब्लू पीकॉक ( Blue Peacock ) या ( Peacock ) तथा संस्कृत में मयूरा नाम से जाना जाता है।

मयूर या मोर ना केवल भारत देश का राष्ट्र पक्षी है बल्कि भारत का पड़ोसी देश मयांमार का राष्ट्रीय पक्ष  भी मोर ही है। जानकारी के लिए आपको बता दें, कि 26 जनवरी 1963 में भारत सरकार ने मोर को उसकी सुंदरता के कारण देश का राष्ट्र पक्षी घोषित किया था। मोर एक ऐसा पक्षी है, जिसके बच्चे जन्म लेते ही चलने फिरने शुरू कर देते हैं।

भारत में मोर का काफी ज्यादा महत्व है, क्योंकि यह भारत की संस्कृति से जुड़ा है इसी वजह से भारतीय वन्य-जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत संसदीय कानून ने मोर को सुरक्षा प्रदान किया था, ताकि लोग अपने स्वार्थ के लिए उनका शिकार ना कर सके।

आपको जानकर हैरानी होगी, कि मोर के खूबसूरत sur रंग बिरंगी पूछ में केवल 150 पंख ही होते हैं। हालांकि मोर उड़ नहीं सकते लेकिन यह 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।


Mor Ka Sanskrit Me Paryayvachi Shabd ( संस्कृत में मोर का पर्यायवाची शब्द )

ऐसी चीजें जिन्हें कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है, परंतु उन सब का अर्थ एक समान होता है उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं इसी तरह मोर को भी कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

हम यहां आपको संस्कृत में मोर का पर्यायवाची शब्द क्या है उसके बारे में बताने वाले हैं आइए जानते हैं।

  • नीलकंठ
  • शिखावल
  • केक
  • सारंग
  • मयूरः
  • बर्हिन्
  • नर्तकप्रिय
  • कलापी
  • ध्वजी

FAQ’S :

Q1. संस्कृत भाषा में मोर को क्या कहते हैं ?

Ans - संस्कृत भाषा में मोर को मयूरा या मयूरः के नाम से जाना जाता है।

Q2. एक बार में मोर कितने अंडे दे सकता है ?

Ans - एक समय में मोड़ तकरीबन 3 से 5 अडे दे सकते हैं।

Q3. कितने वर्षों तक जीवित रह सकते हैं ?

Ans - 20 से 25 वर्ष तक मोर जीवित रह सकते हैं।

Q4. मोर का साइंटिफिक नाम क्या है ?

Ans - मोर का वैज्ञानिक ( scientific ) नाम पावो क्रिस्टेटस ( Pavo Cristatus ) है।

निष्कर्ष :- 

आज का यह लेख Mor Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain यहीं पर खत्म होता है।

उम्मीद करते हैं, ऊपर बताई गई आपको यह जानकारी पसंद आई होगी हमने ऊपर आपको संस्कृत भाषा में मोर को क्या कहते हैं उसके बारे में बताया है, साथ ही मोर से जुड़ी कुछ रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी भी आपके साथ शेयर की है।

दोस्तों, यदि नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमें अपनी राय जरूर बताएं कि आपको यह लेख कैसा लगा और यदि इस विषय से संबंधित आप कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं, तब भी नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम से संपर्क कर सकते हैं।


Read Also :- 

Leave a Comment