बकरी को संस्कृत में क्या कहते हैं ? | Bakri Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain

Bakri Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain :- आज के हमारे इस आर्टिकल का विषय है, कि बकरी को संस्कृत में क्या कहते हैं ?

भले ही वर्तमान में संस्कृत भाषा का महत्व कम होता जा रहा है, लेकिन फिर भी भारत में कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जिन्हें संस्कृत भाषा में काफी रुचि होती है, इसीलिए वे संस्कृत भाषा सीखते हैं।

यदि आप को भी संस्कृत भाषा में रुचि है और संस्कृत के नए शब्द सीखना पसंद करते हैं, तो मुझे उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आएगा क्योंकि हम यहां बकरी जो एक पालतू जानवर है, जिसे लोग घरों में पालना पसंद करते हैं, उसे संस्कृत भाषा में क्या कहते हैं ?

उसके बारे में हम बताने वाले हैं साथी हम आपको बकरी से जुड़ी कुछ बातें भी बताएंगे।


बकरी को संस्कृत में क्या कहते हैं ? ( Bakri Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain )

बकरी के लिए संस्कृत भाषा में कई सारे शब्द मौजूद हैं, लेकिन मुख्य तौर पर इससे अजा या छागी कहते हैं।  यह एक ऐसा जानवर है, जो इंसान से बहुत ही करीबी रिश्ता रखता है।

आपको बता दें, कि बकरी भारत का पड़ोसी देश यानी पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है।

इतना ही नहीं अमेरिका के 23 वे राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन ( Benjamin Harrison ) के बेटे रूसैल हैरिसन ( Russell Harrison ) ने व्हाइट हाउस में बकरी पाला था, जिसका नाम ओल्ड व्हिस्कर्स ( Old Wiskers ) था।


Bakri Ka Parichay ( बकरी का परिचय )

बकरी एक पालतू पशु है, जो कि भारत में बड़ी मात्रा में पाई जाती है। लोग बकरी का पशुपालन मांस और दूध की पूर्ति करने के लिए करते हैं। इसके अलावा बकरी द्वारा रेशा, चर्म, खाद एवं बाल इत्यादि भी प्राप्त किया जाता है।

दुनिया भर में बकरियों की लगभग 300 नस्लें पाई जाती हैं, लेकिन भारत में बकरियों की केवल 20 नस्ले ही पाई जाती हैं। भारत के कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में बकरी जैसे पशु का भी पशुपालन में बड़ा योगदान है।

दक्षिण पश्चिमी एशिया में पालतू बकरियां पाई जाती है। वहीं पूर्वी यूरोप में जंगली बकरियां पाई जाती हैं। बकरी एक स्तनधारी ( Mammalia ) पशु है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिटिश सेना में लॅन कॉरपोरल के रैंक पर कभी एक बकरी पहुंच गई थी और रानी के जन्मदिन के अवसर पर अनुचित व्यवहार के लिए उसका डिमोशन कर दिया गया था।

इतना ही नहीं बकरियों को एक अच्छा तैराक भी कहा जाता है, क्योंकि बकरी जितना पानी के बाहर फुर्तीला होता है उतना ही वे पानी के अंदर अच्छे से तैरते है।

शायद आपको पता ना हो, लेकिन अक्सर घोड़ों को एक बकरी दोस्त दिया जाता है, ताकि घोड़े स्टाल में अकेला महसूस ना करें।


Bakri shabd ka meaning ( बकरी शब्द का अर्थ )

बकरी का वैज्ञानिक ( scientific )  नाम कैपरा एगेग्रस हिरकस ( Capra Aegagrus Hircus ) है,  जिसे अंग्रेजी में goat हिंदी में बकरी और संस्कृत में गजा के नाम से जाना जाता है।

मध्य एशियाई संस्कृति तथा भारतीय संस्कृति के मुताबिक बकरियों को डरपोक माना गया है। हिंदी साहित्य में कई लेखको ने बकरी का वर्णन डर तथा कमजोर दिल दिखाने के लिए किया है।

मध्य एशिया तथा भारत में इस्तेमाल की जाने वाली कई भाषाओं में बकरी को बुज भी कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है डरपोक। बुज शब्द से ही बना है बुज़दिल, यानी कि डरपोक व्यक्ति। वही इसके विपरीत शेर दिल का अर्थ होता है बहादुर व्यक्ति।

आपको बता दें, कि बकरियों का सिंग कैराटिन पदार्थ से बने होते हैं जिसके जरिए मानव के आर्टिफिशियल नाखून भी बनाए जाते हैं।

भारत में बकरियों की कई अलग-अलग नस्लें पाई जाती हैं, जिनमें बंगाली बकरी, अंगोरा बकरी, कश्मीरी या पश्मीना बकरी, बीटल बकरी तथा जालवादी बकरी आदि शामिल है।

बता दें, कि कश्मीर या पश्मीना बकरी हिमालय पर्वतीय क्षेत्र जैसे तिब्बत, लद्दाख आदि क्षेत्रों में पाए जाते हैं। वही अंगोरा बकरी मध्य एशियाई हिमालय की तलहटी तथा तिब्बत के क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

बंगाली बकरी आपको बंगाल तथा उड़ीसा में देखने को मिलेंगे तथी जालवादी बकरी काठियावाड़ क्षेत्रों में पाए जाती है।


Bakri Ka Sanskrit Me Sanskrit Me Paryavachi Shabd (  संस्कृत में बकरी का पर्यायवाची शब्द )

दोस्तों संस्कृत विश्व की बड़ी भाषाओं में से एक है और संस्कृत भाषा में एक शब्द के लिए अनेकों शब्द उपलब्ध है। संस्कृत में बकरी शब्द के भी कई पर्यायवाची शब्द मौजूद  है जिनके बारे में हम नीचे बात करने वाले हैं :-

  • अज:
  • शिवाप्रिया
  • छाग
  • छागल
  • पादचत्वर
  • केशट
  • पयस्वल
  • पादचतुर
  • परिक्रमसह
  • पर्णभोजन
  • पशु
  • बर्कर
  • बस्त
  • बुक्क
  • मेध्य
  • लघुकाय
  • लम्बकर्ण
  • वल्गु
  • स्तुभ

निष्कर्ष :

आज का हमारा यह article बकरी को संस्कृत में क्या कहते हैं ? ( Bakri Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain ) यहीं पर समाप्त होता है।

उम्मीद करते हैं, कि आपको यह article पसंद आया होगा और इसमें बताई गई सभी बातें आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होंगी।

यदि आपको यह article पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ share करना ना भूले। Article से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव आप हमें comment section के माध्यम से बता सकते हैं।


Read Also :- 

1 thought on “बकरी को संस्कृत में क्या कहते हैं ? | Bakri Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain”

  1. Oh nice bhai shab mujhe to pta hi nahi bakir ko kya kahte hai bhaishab thank you 😍😍😍😍😍😍❤️😍❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️😍❤️😍😍❤️😍❤️😍❤️😍😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍😍❤️❤️😍😍❤️😍❤️❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍❤️😍

    Reply

Leave a Comment