Aitbaar meaning in hindi – जानिये ऐतबार को हिंदी में क्या कहते है ?

Aitbaar Meaning In Hindi :- आप सभी ने ‘’ ऐतबार ’’ शब्द जरूर सुना होगा। कभी किसी की गजल में, तो कभी किसी की शायरी में,  पर क्या आपने कभी Aitbaar meaning in hindi जानने की कोशिश की, यदि नहीं ?

तब आप बिलकुल सही जगह आये है, इस आर्टिकल के द्वारा आप ऐतबार शब्द का सही अर्थ समझ पाएंगे। साथ ही आपको पता चलेगा कि इस शब्द का प्रयोग वाक्यों में कब और कैसे किया जाता है ? तो चलिए जानते है, ऐतबार को हिंदी में क्या कहते है ?


ऐतबार का हिंदी अर्थ ( Aitbaar meaning in hindi )

Aitbaar का मतलब होता है – ” किसी पर विश्वास करना ” जब आप किसी पर विश्वास करते है, तो आप उसे ये भी बोल सकते है, की हमे आप पर ऐतबार है।

ऐतबार शब्द को बोलते ही दिमाग में सबसे पहला ख्याल ” भरोसा या विश्वास करना ” आता है। जी हाँ, आप बिल्कुल सही सोच रहे है अक्सर हम सभी इस शब्द का प्रयोग उन व्यक्तियों के लिए करते है, जिन पर हमें सबसे अधिक विश्वास होता है  या फिर “ ऐतबार ” तब बोला जाता है, जब दूसरों के नजर में खुद के लिए विश्वास जगाना हो। अतः ऐतबार का सही मायने में अर्थ है ‘’विश्वास ’’।

उम्मीद करते है आपको अब तक Aitbaar meaning in hindi में पता चल गया होगा | चलिए जानते है इस शब्द के कई और भी अर्थ है जो इस प्रकार है।

  • उम्मीद करना
  • विश्वास करना
  • यकीन करना
  • भरोसा करना
  • किसी के प्रति आस्था या श्रद्धा रखना

इन सभी शब्दों का प्रयोग ऐतबार की जगह किया जा सकता है।

ऐतबार एक उर्दू शब्द है और जैस कि उर्दू भाषा के हर शब्द वाक्य में प्रयोग होते ही वाक्य को मधुर और प्रभावशाली बना देते है। उसी प्रकार यदि आप अपने रोजमर्रा के प्रयोग में ऐतबार शब्द का इस्तेमाल करेंगे तो आप लोगो में एक विश्वास कायम कर पाएंगे।

आइये हम ऐसे ही कुछ वाक्यों पर नजर डालते है, जिससे आपको Aitbaar meaning in hindi को अच्छे से समझने में मदद मिलेगी।


ऐतबार शब्द का वाक्य में प्रयोग

1. मैं किसी पर ऐतबार करने से ज्यादा खुद पर यकीन रखता हूँ।

अर्थ मुझे दूसरो से ज्यादा खुद पर भरोसा है।

2. ऐतबार करना है तो उस परवरदिगार से करिये जिसने हम सभी को बनाया है।

अर्थ भगवान पर भरोसा रखिये।

3. या तुम इंतजार करो या फिर मुझ पर ऐतबार करो।

अर्थ मुझ पर भरोसा रखो या मेरा इंतजार करो।

4. तुम होंगे सबके लिए अच्छे, पर मुझे तुम पर जरा सा भी ऐतबार नहीं।

अर्थ मुझे तुम पर थोड़ा सा भी भरोसा नहीं।

5. मैंने तुम पर अपनों से ज्यादा ऐतबार किया था।

अर्थ मैंने सबसे ज्यादा तुम पर विश्वास किया।

6. मुझे खुद से ज्यादा अपने दोस्तों पर ऐतबार है।

अर्थ मै अपने दोस्तों पर बहुत विश्वास करता हूँ।

अभी आपने  Aitbaar meaning in hindi के वाक्यों को देखा जिसमे इस शब्द को भरोसा दिखने के लिए इस्तेमाल किया गया है, जोकि इस शब्द का मूल अर्थ है। परन्तु ऐतबार को दूसरे तरीको से भी इस्तेमाल किया जा सकता है | यदि आपको इस बारे में पता हो नीचे कमेंट बॉक्स में बताये।

यह तो हमें अवगत है, कि ऐतबार एक उर्दू शब्द है और जैसा कि हम सब जानते है, कि उर्दू भाषा भारत में 12 वी शताब्दी में उत्पन्न हुई एक भाषा है, जिसमे मुख्यता फारसी और तुर्की के शब्द है, तो क्या मूल हिंदी भाषा में भी कोई शब्द है, जो ऐतबार के जगह इस्तेमाल किये जा सकते है ? आइये “ऐतबार “ के पर्यायवाची शब्दों पर भी एक नजर डाल लेते है।


ऐतबार शब्द के पर्यायवाची

भरोसा करनातुम चोरी नहीं कर सकते। मुझे तुम पर पर भरोसा ( ऐतबार ) है।

यकीन करनामुझे यकीन ( ऐतबार ) नहीं हो रहा कि तुम इतनी जल्दी घर आ जाओगे।

विश्वास करनामैंने बड़ी मुश्किल से तुम पर विश्वास ( ऐतबार ) किया था।

उम्मीद करनाहम उनसे क्या उम्मीद ( ऐतबार ) करें जबकि वो हमारी बात को समझेंगे ही नहीं।

वैसे आप Aitbaar meaning in hindi और इसके पर्यायवाची दोनों अच्छी तरह समझ गये होंगे। पर क्या आप जानते है कि इसे इंग्लिश में क्या कहा जाता है यदि नहीं। तो आगे दी गयी जानकारियाँ आपको जरूर पढ़नी चाहिए।


इंग्लिश में ऐतबार को क्या कहते है ?

ऐतबार एक उर्दू शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ ‘’ विश्वास करना ‘’ है और इसे इंग्लिश में trust के नाम से जाना जाता है। आइये इंग्लिश के कुछ sentence के द्वारा इसे समझने का प्रयास करते है।

  • Confidence – Maybe it was simply his confidence that impressed people.
  • Expectation – I am sorry to disappoint your Expectation .
  • Faith – Have a little faith for yourself .
  • Hope – I hope you like it .

Aitbaar meaning in hindi की जानकारी पढ़ने के बाद आपको यह खास जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए। जी हाँ, बॉलीवुड भी ऐतबार शब्द का काफी मुरीद रहा है। “ऐतबार “ Title से बॉलीवुड में अब तक 2 फिल्मे बनाई जा चुकी है। तो चलिए जानते है कब बनाई गयी ये फिल्मे।


बॉलीवुड से “ ऐतबार ” का रिश्ता

पहली “ऐतबार” फिल्म साल 1985 में आयी, जिसका निर्देशन “ मुकुल आनंद “ के द्वारा किया गया। इस फिल्म के मुख्य कलाकार राजबब्बर, डिम्पल कपाड़िया, डैनी, शरत सक्सेना, सुरेश ओबराय, अनुपम खेर और लीना दास है। दर्शको ने इस फिल्म को काफी पसंद किया।

जबकि दूसरी “ ऐतबार ” फिल्म साल 2004 में आयी, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु , अली असगर मुख्य रूप से दिखे। इस फिल्म ने भी दर्शको को काफी रोमांचित किया।


FAQ’S :

प्रश्न 1ऐतबार किस भाषा का शब्द है ?

उत्तर -  उर्दू

प्रश्न 2ऐतबार को इग्लिश में क्या कहा जाता है ?

उत्तर - Trust

प्रश्न 3यह शब्द किस उम्र के लोगों पर सटीक बैठता है ?

उत्तर - युवा

प्रश्न 4ऐतबार का हिंदी अर्थ क्या है ?

उत्तर - भरोसा

प्रश्न 5 –  ऐतबार का एक हिंदी पर्यायवाची बताये ?

उत्तर- विश्वास करना

Conclusion :

हमा आशा करते है अब आपको Aitbaar meaning in hindi अच्छी तरह ज्ञात हो गया होगा। आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताये। आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।


Read Also :-

Leave a Comment