1 Tola Mein Kitne Gram Hote Hain – एक तोला कितना होता है ?

1 Tola Mein Kitne Gram Hote Hain : ऐसा आपके साथ कई बार हुआ होगा की जब आप सोना खरीदने जाते होंगे, तो सुनार आपको तोले के हिसाब से सोना तौल कर देता होगा।

परंतु आपको ये  समझ पाने में दिक्कत आती है, कि एक तोले में कितना ग्राम होता है ? क्यूंकी तोला एक वजन करने की पुरानी इकाई है, इसीलिए इससे संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती है।

इसीलिए आज के इस लेख में हम जानेंगे की तोला क्या होता है ? और साथ ही हम ये भी जानेंगे की 1 Tola Mein Kitne Gram Hote Hain ? इसके अलावा तोला और ग्राम से संबंधित अन्य जानकारी भी देंगे।


तोला क्या होता है

तोला एक मापन इकाई है, जिसका उपयोग किसी भी वस्तु के वजन को मापते समय किया जाता है। पुराने समय में जब वस्तुओं का वजन किया जाता था तो तोला इकाई का उपयोग किया जाता था।

परंतु अब इसका स्थान कई अन्य मापन इकाइयों ने ले लिया है, जैसे –  ग्राम, किलोग्राम इत्यादि।

तोला का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही होता आ रहा है। हालांकि इससे संबंधित यह सबूत नहीं है की इसकी शुरुआत कब और कहां से हुई परंतु कुछ साक्ष से पता चलता है, की तोला भारतवर्ष के अलावा दक्षिण एशियाई देशों में उपयोग किया जाता था।

जैसे – पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश इत्यादि। इससे संबंधित साक्ष्य कुछ सम्राट अकबर के समय उपयोग किए जाने वाले मुद्राओं पर मिलते हैं।

तोला एक विश्वसनीय इकाई है, इसी के कारण आज भी इसका इस्तेमाल सोना, चांदी और हीरा तोलने के लिए किया जाता है।


ग्राम किसे कहते हैं ?  

ग्राम भी तोला की तरह ही एक मापन इकाई है, जिसका उपयोग वजन नापने के लिए किया जाता है। परंतु ग्राम का इस्तेमाल प्राचीन समय से नहीं किया जा रहा था इसका खोज 20वीं सदी में किया गया है।


 एक तोला में कितने ग्राम होते हैं ? ( 1 Tola Mein Kitne Gram Hote Hain )

एक तोला में 10 ग्राम होते हैं।  पहले के समय में एक तोले में 11.66 ग्राम होते थे। परंतु समय के साथ इसमें कई तरह के बदलाव हुए और इस समय एक तोला बराबर 10 ग्राम हो गया है।

इसका अर्थ यह है, की जब भी आप सोना या चांदी खरीदते हैं, तो आप यह समझ सकते हैं की 10 ग्राम में एक तोला होता है या एक तोले में 10 ग्राम होते हैं।

जैसा की हमने आपको बताया की पहले के समय में सोना या चांदी को तोले में मापा जाता था परंतु भारत सरकार द्वारा 1956 में तोले को बदलकर ग्राम इकाई को Measuring Units में बदल दिया। परंतु आज भी भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, सिंगापुर, इत्यादि देशों में सोना या चांदी तोलने के लिए तोला का ही उपयोग किया जाता है।

आज भी लोग 10 तोले के गोल्ड बार का उपयोग सबसे ज्यादा करते हैं और इसका कारोबार भी काफी अधिक होता है।

  • 1 Tola ( तोला ) [ India ] = 10 grams
  • 500 ग्राम = 42.87 तोला
  • 250 ग्राम = 21.44 तोला
  • 100 ग्राम = 8.58 तोला
  • 1 Bhari ( भरी ) = 11.66375 ग्राम
  • 500 ग्राम = 42.87 भरी
  • 250 ग्राम = 21.44 भरी
  • 100 ग्राम = 8.58 भरी

एक किलो में कितने ग्राम होते हैं


एक तोला में 10 ग्राम क्यों होता है

अक्सर लोग या पूछते हैं की एक तोला में 10 ग्राम कैसे बना? या एक तोला को 10 ग्राम क्यों माना जाता है ?

तो हम आपको बता दें की पहले के समय में जिस ₹1 के सिक्के का उपयोग किया जाता था वह 12 ग्राम का होता था और इसी कारण से लोगों ने एक तोले का मैन 12 ग्राम रखा हुआ था।

जब धीरे-धीरे ₹1 के सिक्के के वजन में गिरावट आई तो एक तोले के मूल्य में भी गिरावट ए गई जिसके कारण बाद में एक तोले को 11.66 ग्राम माना जाने लगा।

इसके बाद भारत सरकार द्वारा मेजरिंग यूनिट्स में कई तरह के बदलाव किए गए और आज के समय में एक तोला को 10 ग्राम माना जाता है।


तोला के अलावा सोना को कैसे मापा जाता है ?  

सोना को मापने के लिए या इसका वजन करने के लिए कुछ अन्य मेजरिंग इकाई का उपयोग किया जाता है। अभी हमने जाना की सोना को तोला और ग्राम इकाई में मापा जाता है परंतु सोना मापने वाले कुछ इकाई निम्न प्रकार हैं :-

  • 1 शेर = 80 तोला
  • 1 भरी = 11.6 ग्राम
  • 1 KG = 100 तोला

क्या आज भी तोला का इस्तेमाल किया जा सकता है

जी हाँ, आज भी लोग तोले का इस्तेमाल करते हैं परंतु केवल पुराने समय के लोग ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

जैसा की आप देख रहे हैं आजकल हमारी टेक्नोलॉजी कितनी बढ़ गई है इसलिए सभी चीजों को मापने के लिए वेइंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है और वेइंग मशीन में सभी चीजों का वजन ग्राम या किलोग्राम में ही आता है।

इसलिए मशीनों के माध्यम से किसी चीज को तोले में तना कठिन है। परंतु सोने या चांदी खरीदते समय दुकानदार हमें सोने चांदी का वजन तोले में ही बताता है, इसके माध्यम से हम समझ सकते हैं की आज भी लोग तोले का इस्तेमाल सोने चांदी तोड़ने के लिए करते हैं।


FAQ’S :

प्रश्न 1 – 1 तोला सोना कितना होता है ? – 1 Tola Mein Kitne Gram Hote Hain

उत्तर - एक तोला सोना 10 ग्राम का होता है।

प्रश्न 2 – 1 तोला चांदी कितने ग्राम का होता है

उत्तर - एक तोला चांदी भी 10 ग्राम का ही होता है, क्योंकि एक तोले में 10 ग्राम होते है।

प्रश्न 3 – 1 किलो में कितने तोले होते हैं

उत्तर- एक किलो में 100 तोले होते हैं।

निष्कर्ष :

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि 1 Tola Mein Kitne Gram Hote Hain ? इस लेख के माध्यम से आप तोले और ग्राम में अंतर को समझ पाए होंगे।

यदि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको उपयोगी लगी है, तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी अवश्य साझा करें।

यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।


Read Also :-

Leave a Comment